Event Gallery

Irreplaceable experience now

Event Gallery

 

GOOD TOUCH BAD TOUCH

GOOD TOUCH BAD TOUCH

आभास सामाजिक संस्था रायपुर, द्वारा सेक्टर 25, ग्राम राखी अटल नगर नया रायपुर स्थित क्रिस्टल हॉउस स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए जिनमे समाज मे हो रहे बच्चों के शोषण एवं बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाये गए । कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी दी गयी। कम उम्र में बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी न होने से, बच्चों का शोषण किया जाता रहा है जिसके दुष्परिणाम अक्सर समाज मे देखे जा सकते है। बैड टच से शुरू हुए शोषण के शिकार बच्चे अक्सर मानसिक तनाव में रहते हुए गलत कदम उठा लेते है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आभास सामाजिक संस्था द्वारा बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। वहीं अफशा अंजुम जी बालिकाओं को निडर हो कर आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीक से अवगत करवाया गया। संस्था प्रमुख श्री राहुल ख़ास्तगीर द्वारा बच्चों को उनके मूल अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा से संबधित जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में मौजूद आभास सामाजिक संस्था के प्रमुख श्री राहुल ख़ास्तगीर, डॉक्टर हूमैर नौशाद, अफशा अंजुम, संस्था सचिव श्री संजय डे, कोषाध्यक्ष श्री हेमंत ख़ास्तगीर, वीजेंद्र यादव.
वहीं क्रिस्टल हाउस स्कूल के प्राचार्या -जास्मिन जोशी
सोशल सर्विसेज मैनेजर -रविंदर केवट
अध्यापिका -मोनिका साहू मौजूद रहे।


Read More

 

दीपोत्सव का एहसास, ग्रामीण बच्चो के साथ

दीपोत्सव का एहसास, ग्रामीण बच्चो के साथ

हमारी संस्था द्वारा प्रति वर्ष की भांति दीपावली त्योहार के अवसर पर इस वर्ष भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पठारीडीह, धरसींवा विकासखंड स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के पित्रहीन नन्हे बच्चो को नए कपडे एवं पठाखे- फुलझड़ियाँ वितरित कर मनाया गया साथ ही दीपावली पर्व की महत्वता के बारे में स्कूल के बच्चो को अवगत करवाया गया और सब बच्चो को साथ मिल कर त्यौहार मानाने का अनुरोध किया गया. बच्चो द्वारा इस अवसर पर मनमोहक गीत प्रस्तुत किये गए, साथ ही र्सुंदर रंगोली बना कर सबका मनन मोह लिया.


Read More

 

Appreciation Program for Girls of Govt. Higher secondary School, Devsundra

Appreciation Program for Girls of Govt. Higher secondary School, Devsundra

 

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2019

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2019

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है आज सार्थी विज़नरि वेलफेयर सोसाइटी एवं आभास सामाजिक संस्था द्वारा संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क पौधों का वितरण काली मंदिर में किया गया साथ ही पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़ो से बने थैलों का निःशुल्क वितरण कर लोगो को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने और जागरूकता में हिस्सेदारी निभाने का शपथ दिलाया।


Read More

 

गणतंत्र दिवस 2019

गणतंत्र दिवस 2019

"गणतंत्र दिवस के अवसर पर..
शास्त्री मार्केट स्थित अमीरिया प्राथमिक शाला एवं अंजुमन गर्ल्स उर्दू विद्यालय मे आभास सामाजिक संस्थान ने गणतंत्र दिवस शाला के विद्यार्थियों के साथ मनाया।सर्वप्रथम  आभास के अध्यक्ष श्री राहुल खास्तगिर , शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती संजीदा खान, शाला के सचिव् श्री डॉ.हुमैर नौशाद व अन्य मान्यवरों की उपस्थिति मे ध्वजारोहण किया गया।
             इसके पश्चात शाला के विद्यर्थियों ने देश भक्ति गीत, देश भक्ति नृतय नाटिका (हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाईचारे पर) प्रस्तुत किया। गणतंत्र दिवस क अवसर पर मुख्य अथिति श्रीमति प्रभा दुबे (अध्यक्ष बाल विकास आयोग) विषिष्ठ अतिथि श्री मख्मूर खान (अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा)  श्री फ़ैसल रिज़वी (अधिवक्ता) श्री सलाम रिज़वी, श्री अयूब अली (सचवि बरैनी स्टार स्कूल), के हाथो विद्यर्थियों को प्रमाण पत्र , मैडल, मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।
संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्री हेमंत खास्तगिर ने देश प्रेम, माता पिता, गुरुजनो की आज्ञा पालन के महत्व को विवेचित किया।संस्था के वक्ता श्री राजीव चक्रवर्ती एवम् गीतिका साहू ने उपस्थित माता पिता गुरुजनो का अभिवादन , विद्यर्थियों के द्वारा करवाया जिससे माता पिता एवम् गुरुजनो की आँखे भर आई भाव विभोर हो कर।गीतिका साहू एवं रानी ने माता पिता / गुरुजनो के सम्मान मे गीत प्रस्तुत किया। 
आभर प्रदर्शन शाला की टीचर श्रीमती कनीज़ फातिमा ने किया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री राकेश अवस्थी, साबिर नौशाद, राजीव चक्रवर्ती, संजय डे, गीतिका साहू, रानी, विष्णु,डॉ.हुमैर नौशाद, राहुल खास्तगिर, अलमास बेगम, हाजी मुन्ना, अयूब अली, तैयब पठान, डब्बू, शाला समन्वयक ज़ुबैर नौशाद, हेमंत खास्तगिर, एवं शाला के समस्त टीचर एवं अन्य स्टाफ मोजूद थे।

Read More


satta matka